जालंधर में कोरोना पाजीटिव मिलने के बाद 10 लोग क्वारंटाइन हुए, नवांशहर में भी मिला एक और मरीज

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर/नवांशहर
जालंधर के निजात्म नगर के बाद अब नवांशहर में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। नवांशहर के गांव पठलावा से सरपंच की बुज़ुर्ग माता का सैंपल भी पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले आज जालंधर के निजात्म नगर में एक बुजुर्ग महिला का सैंपल पॉजिटिव आया था। इनको मिलाकर पंजाब में अब कोरोना के कुल 33 मरीज हो गए हैं।

[ads1]

निजात्म नगर से जालंधर शहर का पहला कोरोना वायरस पॉजिटिव केस मिला है। इसकी पुष्टि सेहत विभाग के नोडल अफसर टीपी सिंह ने की है। मरीज 70 साल की महिला है। उसे कुछ दिन पहले डीएमसी लुधियाना में भर्थी करवाया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और सेहत विभाग की टीम ने मौके पर जाकर घर को घेर लिया। हालांकि घरवाले घर में ताला लगाकर गायब हो गए हैं।

दस लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया

सेहत विभाग ने आसपास के दस लोगों को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है। उधर, कोरोना वायरस पॉजिटिव केस मिलने से मोहल्लों के लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस ने पूरा मोहल्ला सील कर दिया है। निजात्म नगर में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सेहत विभाग की टीम ने घर-घर सर्वे कर लोगों के स्वास्थ्य का रिकॉर्ड दर्ज किया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कौन-कौन और लोग संक्रमित महिला के संपर्क में आए हैं।

[ads1]

इधर, सेहत विभाग की ओर से कोरोना वायरस की पुष्टि के लिए भेजे गए सेंपलों में से वीरवार को 11 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। विभाग की ओर से बुधवार रात तक 50 संदिग्ध मरीजों के सैंपल भेजे गए थे। इनमें सिविल अस्पताल स्टाफ के भी चार सदस्य शामिल हैं। ये सबी कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले नवांशहर के गांव पठलावा के मरीज के संपर्क में आए थे। जिले में 50 में से 32 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें से तीन को कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है। विभाग को 18 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार है।

देखें वीडियो क्या बोंली डिप्टी कमिश्नर

https://www.youtube.com/watch?v=fO-lz7KiUo8&t=15s




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *