डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। करोना वायरस ने जालंधर की एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया है। निजात्म नगर स्थित गली नंबर 6 की रहने वाली 70 वर्षीय महिला को लुधियाना के सी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी शुरूआती रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
[ads1]
इसकी पुष्टि नोडल आफिसर डॉ.टी.पी. सिंह ने की है। कोरोना पाजीटिव केस आने के बाद स्थानीय पुलिस ने निजात्म नगर इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है। लोग बताते हैं कि उक्त महिला लंगर सेवा भी कर चुकी है, जिससे जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। फिलहाल इलाके को सील किया गया है।
[ads2]
गौरतलब है कि पंजाब में बुधवार को कोरोना के 2 मामले सामने के बाद आने के बाद इसकी संख्या 31 हो गई है। अब तक पंजाब के 70 प्रतिशत लोग कोरोना वायरस से पीड़ित एक एन.आर.आई. से हुए हैं। जिसे लेकर स्थानीय प्रशासन सख्ती से काम कर रहा है। लोगों के घरों में रहने की अपील की जा रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=fO-lz7KiUo8