जालंधर के सभी लोग घर में रहें, आज फिर एक युवक में मिला कोरोना संक्रमण, रिपोर्ट पाजीटिव

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। सरकार ने एतिहातन कफ्यू लगाया हुआ है, लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जालंधर के फिल्लौर में एक नया मामला कोरोना वायरस का आया है। इसे जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

[ads1]

जानकारी के मुताबिक जालंधर जिले के फिल्लौर में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। फिल्लौर के गांव विर्क के रहने वाले 27 साल के युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उक्त युवक को जालंधर के सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

[ads2]

पुलिस के मुताबिक कोरोना संक्रमित यह युवक भी नवांशहर में दम तोड़ चुके बलदेव सिंह के संपर्क में था। जालंधर में पांच कोरोना पाजीटिव मामले पाए गए हैं। इसमें चार लुधियाना में उपचार के लिए भर्ती करवाए गए हैं, तो एक जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल है।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *