पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, लॉकडाउन तक सभी टोल प्लाज़ा रहेंगे बंद, पढ़े वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के लोक निर्माण मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने शुक्रवार को एलान किया कि राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन के समय तक पंजाब के सभी टोल प्लाज़ों को बंद रखने का फ़ैसला लिया है। श्री सिंगला ने बताया कि पंजाब में राज्य सरकार के अधीन 23 टोल प्लाज़ा चल रहे हैं।

[ads1]

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य में कफ्र्यू लगाया गया है और सिफऱ् एमरजैंसी वाहन सडक़ों पर चल रहे हैं। श्री विजय इंदर सिंगला ने स्वास्थ्य विभाग को किसी भी गंभीर स्थिति में पंजाब के पी.डब्ल्यू.डी. रैस्ट हाऊसों को आइसोलेशन सैंटरों के तौर पर बरतने की आज्ञा भी दी है। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा और लोक निर्माण विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को अपना पूरा सहयोग दिया है और यहाँ तक कि प्रशासन की माँग के अनुसार स्कूल की इमारतों को भी खाली करवाया जा सकता है।

[ads2]

श्री सिंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राज्य में कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए सभी ज़रूरी सेवाओं पर ज़ोर दिया है और नागरिकों की मुश्किलों को पहल के आधार पर हल किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि समय पर ज़रूरी वस्तुओं के वितरण के लिए राज्य सरकार ने जि़लों को ज़ोमैटो, स्विगी आदि समेत उपलब्ध सभी विकल्पों का प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर फंसे व्यक्तियों को वापस लाने के लिए जि़ला मैजिस्ट्रेटों को स्पैशल पास जारी करने के लिए भी कहा गया है जिससे उनको सुरक्षित घर पहुँचाया जा सके।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *