कोविड-19 का स्पेन के शाही परिवार पर टूटा कहर, राजकुमारी की कोरोना संक्रमण से मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

स्पेन। कोरोना वायरस के संक्रमण से स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की मौत हो गई। वे 86 साल की थीं। उनके भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिके डी बॉरबोन ने एक फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। राजकुमारी की मौत 26 मार्च को हुई।नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनका इलाज चल रहा था।

[ads1]

पूरी दुनिया में किसी रॉयल फैमिली से यह पहली मौत है। देश-दुनिया के कई लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं लेकिन मौत के मामले में स्पेन से यह बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, यूरोपीय देशों में इटली के बाद स्पेन ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

राजकुमारी के भाई ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि कोरोना पॉजिटिव पाई गईं 86 साल की प्रिंसेस की मौत पेरिस में हो गई। शुक्रवार को मैड्रिड में उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रिंसेस का जन्म 1933 में पेरिस में हुआ था। उनकी पढ़ाई लिखाई फ्रांस में हुई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वे पेरिस के सॉरबोने और मैड्रिड की कमप्लूटेंस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं।

प्रिंसेस मारिया टेरेसा को रेड प्रिंसेस के नाम से भी जाना जाता था

विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंसेस मारिया टेरेसा को रेड प्रिंसेस के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि उनके विचार काफी बेलाग थे और सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती थीं. द सन के मुताबिक, प्रिंसेस के परिवार में और भी कई सदस्य हैं।

[ads2]

स्पेन में कोरोना वायरस से बड़ी तबाही मची है. इटली के बाद यहां सबसे ज्यादा मौत की खबर है. अब तक 3400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. स्पेन और इटली ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है जहां कोरोना वायरस सबसे पहले पनपा था. स्पेन की पार्लियामेंट ने यहां इमरजेंसी लगा दिया है जिसके अभी और बढ़ाए जाने की संभावना हैष















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *