CM योगी का बड़ा फैसला, स्वास्थ्य कर्मियों से बदसलूकी करने वाले जमातियों पर लगेगा रासुका

Daily Samvad
2 Min Read

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद की घटना पर कहा है कि जो कानून को नहीं मानेंगे और ना व्यवस्था को मानेंगे ऐसे लोग मानवता के दुश्मन हैं। इन्होंने महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ जो किया है, वह जघन्य अपराध है और इन पर रासुका (एनएसए) लगाया जा रहा है। हम इन्हें छोड़ेंगे नहीं।

[ads1]

कानपुर से बड़ी खबर आई है। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज के तब्लीगी जमात से लौटे चार जमातियों समेत छह सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार सुबह लखनऊ से रिपोर्ट आने के बाद से शहर में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसरा दिल्ली से लौटे चार जमातियों को गुरुवार देर शाम हैलट के कोविड-19 हॉस्पिटल और उर्सला के आइसोलेशन वार्ड से नारायणा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था।

गुरुवार को लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट आई

शुक्रवार को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से रिपोर्ट आने के बाद नारायणा से उन्हें हैलट के 100 बेड मैटरनिटी ब्लॉक में बनाए गए कोरोना आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती करने का आदेश दिया गया है।

[ads2]

आपको बता दें कि गुरुवार को लिए गए सैंपल की जांच की गई थी। जिनमें से 34 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें जमाती और विदेश से आए लोग भी शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कि किस जिले में कितने संक्रमित मिले हैं-















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *