तब्लीगी जमातियों ने सरकार की मुश्किलें बढ़ाई, लॉकडाउन खुलने में हो सकती है देरी, जाने वजह

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रदेश में अबतक कोरोना के 305 केस, 159 केस तबलीगी जमात से संबंधित

डेली संवाद, लखनऊ
कोरोना वायरस के संबंध में अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को यहां लोकभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना से बचाव व रोकथाम की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई थी। सोमवार तक प्रदेश में कोरोना पॉजिटीव केसों की संख्या बढ़कर 305 हो गई है।

[ads1]

उन्होंने कहा कि तबलीगी जमात के कारण प्रदेश में कोरोना केसों में तेज़ी से बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने बताया कि कोरोना केसों में बढ़ोत्तरी होने की वजह से 15 अप्रैल को लॉकडाउन खोलना जल्दबाजी हो सकती है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नागरिकों से अपील की है कि लॉकडाउन के दौरान वह प्रदेश सरकार का सहयोग करें।

लॉकडाउन खोले जाने को लेकर गंभीर

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लॉकडाउन खोले जाने को लेकर गंभीर हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए अबतक तबलीगी जमात के 1600 लोगों की पहचान कर ली गई है। जिसमें से 1200 लोगों को क्वारंटीन भी करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि धर्मगुरुओं ने भी लॉकडाउन को पूर्ण रूप से न खोले जाने का सुझाव दिया है। धर्मगुरुओं ने योगी सरकार को पूरा सहयोग देने का वादा भी किया है।

अपर मुख्य सचिव, गृह ने कहा कि प्रदेश में अबतक कोरोना पॉजिटीव केसों की संख्या बढ़कर 305 हो गई है। 5 से 6 अप्रैल के बीच में 27 नए केस सामने आए हैं, जिसमें से 21 केस तो तबलीगी जमात से संबंधित हैं। इन नए केसों की पहचान कर ली गयी है। इनमें लखनऊ से 5, कानपुर से 1, शामली से 5, बिजनौर से 1, सीतापुर से 8 और प्रयागराज से 1 की पहचान गयी है।

159 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि प्रदेश में अबतक तबलीगी जमात से संबंधित कुल 159 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन्हें क्वारंटीन करा दिया गया है। इनमें आगरा से 29, लखनऊ से 12, गाजियाबाद से 14, सहारनपुर से 13, मेरठ से 13, शामली से 13, सीतापुर से 8, कानपुर नगर से 7, महाराजगंज से 6, गाजीपुर से 5, फिरोजाबाद से 4, हाथरस से 4, वाराणसी से 4, हापुड़ से 3, प्रतापगढ़ से 3, लखीमपुर खीरी से 3, आजमगढ़ से 3, जौनपुर से 2, बागपत से 2, रायबरेली से 2, बांदा से 2, मिर्जापुर से 2, बाराबंकी से 1, हरदोई से 1, शाहजहांपुर से 1, प्रयागराज से 1 और औरैया से 1 केस शामिल है।

[ads2]

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी जी के निर्देश पर प्रदेश के 10 मेडिकल कॉलेजों में बनी लैब को 3 लेवल पर अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मेरठ, झांसी, गोरखपुर, सैफई, कानपुर और प्रयागराज के 2 व लखनऊ के 3 मेडिकल कॉलेजों की लैब को उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड से अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया गया है।

मॉलिकुलर लैब स्थापित करने की प्रक्रिया

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर ही 14 अन्य मेडिकल कॉलेजों में जहां टेस्टिंग लैब नहीं है वहां भी अतिशीघ्र मॉलिकुलर लैब स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही हैं। इसके लिए अंबेडकर नगर, कनौज, जालौन, आजमगढ़, सहारपुर, बांदा, बदायूं, गौतमबुद्ध नगर, अयोध्या, बस्ती, बहराइच, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर और ग्रेटर नोएडा के मेडिकल कॉलेज को शामिल किया गया है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *