कोरोना : अप्रैल के अंत तक लॉकडाउन करने की राज्य सरकारों की मांग, PM मोदी ले सकते हैं फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है, जिसकी तारीख 14 अप्रैल को खत्म हो रही है। अब सरकारी सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक कई राज्यों के अनुरोध के बाद केंद्र सरकार इसकी समय अप्रैल अंत तक के लिए बढ़ा सकती है। इसको लेकर प्रधानमंत्री जल्द घोषणा कर सकते हैं।

[ads1]

हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हिन्दुस्तान टाइम्स के रिपोर्टर के साथ बातचीत में कहा कि कई राज्यों के अनुरोध के बाद केंद्र सरकार लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार कर रही है।

राजनाथ सिंह के आवास पर मंत्री समूह की बैठक

इससे पहले कोरोना महामारी और लॉकडाउन के ताजा हालात पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर मंत्री समूह की बैठक हुई। इस बैठक में भी लॉकडाउन की समय सीमा को लेकर चर्चा हुई। मंत्रियों का मानना था कि अगर हम लॉकडाउन हटाते भी हैं तो लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाए रखना होगा। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन और बस सेवा को सामान्य नहीं किया जाएगा। फ्लाइट सर्विस को भी फिलहाल बंद ही रखा जा सकता है।

अधिकारी ने यह भी बताया कि इस बैठक में जो बातें सामने निकलकर आई है, उससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद पीएम जल्द ही लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का निर्णय ले सकते हैं।

[ads2]

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यस से कैबिनेट की बैठक

कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यस से कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक के बाद जब केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से पूछा गया कि क्या 15 अप्रैल से देश में लॉकडाउन हट जाएगा तो उन्होंने कहा कि देशहित में जो भी फैसला होगा वह सही समय पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम वैश्विक स्थित पर भी लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं, देश के कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *