भारत में 4421 पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, 114 लोगों की मौत, किस राज्य में कितने मामले-पूरी लिस्ट

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। भारत में पिछले 12 घंटों में कोरोना की धमी रफ्तार देखने को मिली है। देशभर में पिछले 12 घंटे में 140 नए केस सामने आए हैं, जिससे मंगलवार को यह आंकड़ा बढ़कर 4421 हो गया। वहीं, इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से अब तक देशभर में जहां 114 लोग जान गंवा चुके हैं और 325 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह 9 बजे तक के अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के कुल 4421 मामलों में से 3981 केस एक्टिव हैं। महाराष्ट्र जहां 849 मामलों के साथ इस तालिका में टॉप पर है।

[ads1]

किस राज्य में कोरोना वायरस का क्या है अपडेट…

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में कुल 849 पॉजिटिव केस कोरोना वायरस के मिल चुके हैं। कोरोना के इन कुल केसों में से 748 केस एक्टिव हैं और 56 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। हालांकि 45 लोगों की जान भी जा चुकी है।

तमिलनाडु: यहां भी बीत दो तीन-दिनों में काफी तेजी आई है। इस राज्य में कोरोना वायरस के 634 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से से 621 केस एक्टिव हैं। यहां इस महामारी से 5 की मौत भी हो चुकी है और 8 पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं।

केरल: केरल में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केसों की संख्या 387 है। इनमें से एक्टिव केसों की संख्या 327 है और दो की मौत हो चुकी है और 58 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली में बड़ा इजाफा देखने को मिला

दिल्ली: मरकज मामले के बाद दिल्ली में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। दिल्ली में कोरोना वायरस के अब तक 549 मामले सामने आए हैं। यहां दिल्ली में कोविड-19 महामारी से जहां 7 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 19 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक 270 मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक का इलाज हो गया है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां 3 की मौत भी हुई है।

अंडमान-निकोबार: यहां कोरोना वायरस के अब तक 10 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं।

अरुणाचल प्रदेश: यहां एक मामला सामने आ गया है।

असम: असम में कोरोना संक्रमण के 26 मामले दर्ज किए गए हैं।

बिहार: कोरोना वायरस के बिहार में अब तक 33 मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, बिहार में कोरोना वायरस से एक की मौत भी हो चुकी है।

चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 केस

चंडीगढ़: केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 केस सामने आए हैं।

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के अब तक 18 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 8 ठीक हो चुके हैं।

गोवा: गोवा में कोरोना वायरस से फैली महामारी कोविड-19 के 7 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

गुजरात: प्रधानमंत्री के गृहराज्य गुजरात में कोरोना वायरस के अब तक 178 मामले सामने आ चुके हैं। गुजरात में अब तक कोरोना से 12 लोगों की मौत हो चुकी है और 22 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

हरियाणा: यहां कोरोना वायरस के 116 केस सामने आए हैं, जिनमें से 25 लोग या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यहां एक की मौत हो चुकी है।

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 16 मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है।

जम्मू और कश्मीर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 115 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 4लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

कोरोना वायरस के 168 पॉजिटिव

कर्नाटक: कर्नाटक में कोरोना वायरस के 168 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। यहां इस बीमारी से 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है और 12 लोग ठीक हो चुके हैं।

लद्दाख: लद्दाख में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। इनमें से 10 ठीक हो चुके हैं।

मध्य प्रदेश: यहां कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 174 हो गई है, जिनमें से 9 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

मणिपुर: इस राज्य में कोरोना वायरस का अब तक 2 मामला सामने आया है।

मिजोरम: यहां भी कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या अभी एक ही है।

ओडिशा: ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 23 है।

पुडुचेरी: इस राज्य में कोरोना वायरस का अब तक 6 केस सामने आया है।

[ads2]

पंजाब में मामलों की संख्या बढ़कर 86 हो गई

पंजाब: पंजाब में कोरोना वायरस के संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है। इनमें से जहां 6 की मौत हो चुकी है, वहीं 4 का इलाज कर दिया गया है।

राजस्थान: यहां कोरोना वायरस के अब तक 311 मामले सामने आ चुके हैं। यहां 3 मौत का मामला सामने आया है।

तेलंगाना: तेलंगाना में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 362 हो चुकी है। इनमें से 7 की मौत और 34 के ठीक होने का आंकड़ा भी शामिल है।

त्रिपुरा: यहां भी एक मामला सामने आ गया है।

उत्तराखंड: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के अब तक 36 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 5पूरी तरह से ठीक हैं।

उत्तर प्रदेश: यूपी में कोरोना वायरस के 329 केस आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 21 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और 3 की मौत हो चुकी है।

पश्चिम बंगाल: बंगाल में कोरोना वायरस के अब तक 107 संक्रमित मामले सामने आए हैं, जिनमें से 3 की मौत हो चुकी है।

झारखंड: इस राज्य में अब तक इसके 4 मरीज सामने आए हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *