भारी बारिश, आंधी व ओलावृष्टि से हुए आर्थिक नुकसान की जल्द भरपाई करे प्रदेश सरकार : अश्वनी शर्मा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि सारे विश्व की तरह देश पहले से ही कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा है। पंजाब भी इस महामारी से अछूता नहीं है,परन्तु पंजाब को जहाँ कोरोना जैसी बीमारी से लड़ना पड़ रहा है और ऊपर से मौसम की मार किसानों व आम जनता के लिए मुसीबत का पहाड़ बन कर सामने आ सकती है।

[ads1]

शर्मा ने कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले दिनों हुई भारी बारिश, तेज आंधी व भारी ओलावृष्टि के चलते किसानों की लहलहाती फसलों को भारी क्षति पहुंची हैं। अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार व्यवस्था को लेकर कोरोना महामारी के साथ लड़ने में सुस्त साबित हो रही है।

राशन वितरण में देरी

शर्मा ने कहा कि प्रदेश के लोगों में इस आपदा की घडी में जरूरतमंद जनता तक सरकारी सहायता व राशन न पहुँच पाने के चलते जनता में आक्रोश की लहर नजर आ रही है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की कैप्टन सरकार द्वारा राशन की थैलियों व् अन्य सामान पर कैप्टन की फोटो छपवा कर राशन वितरण में देरी किये जाने से भी आम जनता तक राशन नहीं पहुँच पा रहा है।

[ads2]

शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा राज्यों को इस महामारी से निपटने के लिए लाखों करोड़ की राहत मुहैया करवाने बाद भी राज्यों की मांग पर हजारों करोड़ की अतिरिक्त राहत राशि जारी की गई है, लेकिन पंजाब में अभी तक कांग्रेस सरकार ने राहत के तौर पर जनता के  नाम-मात्र आंसू पोंछे हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *