चीन के वुहान में 76 दिन बाद खत्म हुआ लॉकडाउन, दुनिया में यहीं से फैला है कोरोना वायरस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वुहान। चीन के जिस शहर से इस वायरस की शुरुआत हुई थी, वहां लॉकडाउन खत्म कर दिया गया. चीन के वुहान शहर में पिछले 11 हफ्ते से लॉकडाउन लगा हुआ था. चीन के बाद दूसरे देशों में कोरोनावायरस फैलने के बाद तो कई देशों ने लॉकडाउन लगाया था. वुहान में बुधवार आधी रात को लॉकडाउन हटाया गया।

[ads1]

बता दें, चीन के कोविड-19 के 82,000 मामलों में से अधिकांश वुहान में थे. चीन में घातक कोरोना वायरस से संबंधी आंकड़ें जनवरी से प्रकाशित किए जाने के बाद से मंगलवार को पहली बार ऐसा हुआ कि देश में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया और वह अब इस संक्रमण का केंद्र रहे वुहान को बाहरी लोगों की यात्रा के लिये खोलने की तैयारी कर रहा है।

चीन ने जहां वुहान को खोलना शुरू किया

चीन ने जहां वुहान को खोलना शुरू कर दिया है वहीं कोरोना वायरस के फिर से वापसी को लेकर भी देश में चिंताएं बढ़ रही हैं क्योंकि विदेशों से संक्रमित होकर आए 32 नये मामलों से इनकी संख्या 983 हो गई है. इसने बताया कि जहां सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के घरेलू स्तर पर फैलने का कोई मामला सामने नहीं आया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को मौत का कोई मामला सामने नहीं आया. चीन में कोरोना वायरस के मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा 3,331 है. सोमवार को ही चीनी भूभाग पर कुल 30 ऐसे मामले सामने आए जिनमें संक्रमण की पुष्टि तो हुई है लेकिन कोविड-19 के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।

[ads2]

वुहान में दिसंबर में पहला मामला सामने आया

वुहान में दिसंबर में पहला मामला सामने आया और उसके बाद यह जंगल की आग की तरह दुनिया भर में फैल गया. वुहान ने हालांकि बुधवार से रेल और हवाई सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर ली है. वुहान हुबेई प्रांत की राजधानी है और हुबेई ने पहले ही बाहरी लोगों के लिये यात्रा की सुविधा शुरू कर दी है।

सरकारी मीडिया के मुताबिक स्थानीय लोगों के लिये आठ अप्रैल को करीब दो महीने से ज्यादा समय के पृथकवास के बाद सामान्य जनजीवन फिर से शुरू होगा. महामारी रोग विशेषज्ञों का मानना है कि अभी हालांकि इस बीमारी को लेकर असावधान होने का समय नहीं है और न ही पाबंदियों को पूरी तरह हटाने का. उनका यह बयान खास तौर पर उन संक्रमित लोगों को लेकर है जिनमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं। (साभार-NDTV)















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *