दमकल की गाड़ियों से गांवों और शहरों को सैनिटाइजेशन कर विषाणु मुक्त किया जाएगा : योगी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फायर टेंडर को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को पांच कालिदास मार्ग आवास से प्रदेश की 66 तहसीलों के लिए दमकल की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दमकल की गाड़ियां सूबे में सैनिटाइजेशन का भी काम करेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे आज बताते हुए प्रसन्नता है कि हम 66 ऐसी तहसीलों में फायर टेंडर की स्थापना और उनके इक्विपमेंट को वहां स्थापित करने की कार्रवाई को पूरा करने जा रहे हैं। शेष जो तहसीलें बचेंगी, उनको भी अलग-अलग चरणों में अग्निशमन गाड़ियां मुहैया करवाई जाएगी।

[ads1]

हर नागरिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह कार्यक्रम एसे समय में हो रहा, जब पूरी दुनिया महामारी कोरोना से जूझ रही है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना वायरस को पूरी तरह परास्त करने के लिए आमजन की सहभागिता से लाकडाउन की कार्यवाही को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है। लाकडाउन की इस कार्यवाही में जहां हर नागरिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है, वहीं इस अवधि का उपयोग हम स्वच्छता और सैनिटाइजेशन की लिए कर सकें, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, ग्राम पंचायतों के सभी लोग पहले से ही कार्य कर रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज से लगभग 10 दिन पहले प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव गृह को इस बारे में कहा था कि अगर हम लोग फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का उपयोग भी सैनिटाइजेशन के लिए कर सकें तो समयबद्ध ढंग से हम प्रत्येक गांव व शहर को पूरी तरह से विषाणु मुक्त कर सकते हैं। कोरोना के विरुद्ध जिस लड़ाई को यह देश लड़ रहा है, इसमें हम सब मिलकर सहभागी बन सकेंगे। इस विश्वास के साथ आज के इस अवसर पर अग्निशमन विभाग को इस कार्य को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने व गृह विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों को हृदय से धन्यवाद देता हूं।

[ads2]

फायर टेंडर्स सैनिटाइजेशन के कार्य के साथ प्रतिबद्धता से जुड़ रहे हैं

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि प्रदेश के सभी फायर टेंडर्स सैनिटाइजेशन के कार्य के साथ प्रतिबद्धता से जुड़ रहे हैं। आज इनके साथ अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त 66 नए फायर टेंडर जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त ये फायर टेंडर किसी भी प्रकार के विषाणु अवरोधक कार्यों को करने के लिए या विषाणुओं को समाप्त करने के लिए सैनिटाइजेशन के कार्यों में भी तत्काल जुटेंगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के खिलाफ हम जिस लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं, इसमें प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव गृह, डीजी फायर और इस विभाग से जुड़े हुए सभी अधिकारियों धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते हुए तापमान में अग्निकांड के प्रकोप से आम आदमी को बचाने के साथ ही लाकडाउन के दौरान व उसके उपरांत COVID-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में सैनिटाइजेशन के माध्यम से इन गाड़ियों की जहां भी आवश्यकता पड़ेगी वहां उपयोग हो सकेगा।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *