पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, जालंधर समेत सभी मैरीटोरियस स्कूल कोविड केयर आइसोलेशन सैंटर में तब्दील, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, संगरूर/चंडीगढ़
शिक्षा मंत्री पंजाब विजय इंदर सिंगला ने कहा कि कोरोनावायरस को फैलने से रोकने और इससे प्रभावित मरीज़ों की उपयुक्त देख-रेख करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा जि़ला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को पूरा सहयोग दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सभी सरकारी स्कूलों को क्वारंटाइन सैंटरों के तौर पर बरतने के साथ-साथ शिक्षा विभाग द्वारा पंजाब के सभी मैरीटोरियस स्कूलों को सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के हवाले कर दिया गया है, जिससे इनमें कोविड केयर आइसोलेशन सैंटर स्थापित किए जा सकें।

[ads2]

आज मैरीटोरियस स्कूल घाबदां (संगरूर) में बनाए जा रहे कोविड केयर आइसोलेशन सैंटर का दौरा करने के मौके पर श्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि पंजाब में 10 रैज़ीडैंशियल स्कूल मौजूद हैं और इन स्कूलों के होस्टलों में 8346 बिस्तर उपलब्ध हैं जो कोरोनावायरस से प्रभावित मरीज़ों की देख-रेख के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इन स्कूलों में लगभग 200 कक्षाएं भी मौजूद हैं जिनको मैडीकल स्टाफ द्वारा अन्य ज़रूरतों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

मुश्किल घड़ी में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

श्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि मैरीटोरियस स्कूल अमृतसर, बठिंडा, फिऱोज़पुर, गुरदासपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, मोहाली और होशियारपुर जिलों में स्थित हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा कोरोनावायरस के कारण पैदा हुई इस मुश्किल घड़ी में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव कोशिशें की जा रही हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोनावायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है और इससे बचने के लिए लोगों को घरों में ही रहने को ही प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड केयर आइसोलेशन सेंटरों की स्थापति से इस वायरस से प्रभावित व्यक्तियों को अलग रखकर वायरस को आगे फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।

[ads1]

श्री सिंगला, जो कि लोक निर्माण विभाग के मंत्री हैं, ने बताया कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को भी सम्बन्धित जि़ला प्रशासन के साथ संपर्क रखने की हिदायत की है जिससे मैरीटोरियस स्कूल में इन केंद्रों के निर्माण के समय में किसी भी ज़रूरत को तुरंत पूरा किया जा सके।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *