राष्ट्रपति भवन और लोकसभा में कोरोना वायरस ने दी दस्तक, एक-एक स्टाफ पॉजिटिव, 125 लोग कोरनटाइन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। पूरी दुनिया के साथ भारत में भी कहर मचाने वाला कोरोना वायरस राष्ट्रपति भवन के बाद लोकसभा सचिवालय तक पहुंच चुका है। लोकसभा में कार्यरत एक कर्मचारी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। वह हाउस कीपिंग डिपार्टमेंट में काम करता है। यह जानकारी गोपनीयता की शर्त पर तीन अधिकारियों ने दी है।

[ads2]

बताया जा रहा है कि हाउस कीपिंग स्टाफ बजट सत्र के दौरान संसद में मौजूद नहीं था। वह इस दौरान घर पर था। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से 23 मार्च को संसद सत्र को स्थगित कर दिया गया था। दरअसल, लोकसभा के स्टाफ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का मामला ऐसे वक्त में आया है, जब राष्ट्रपति भवन से भी एक के पॉजिटिव होने की खबर आ चुकी है और इसकी वजह से करीब 125 परिवारों को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

दस दिन पहले वह बीमार हुआ

एक अधिकारी ने कहा कि करीब दस दिन पहले वह बीमार हुआ था और राम मनोहर लोहिया अस्पताल चेकअप और ईसीजी जांच के लिए गया था। उसे उसी दिन डिस्चार्ज भी कर दिया गया। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि बाद में उसे खांसी, बुखार और शरीर में दर्द, जैसे कोरोना वायरस रोग के लक्षण दिखे। 18 अप्रैल को जांच के लिए वह फिर से राम मनोहर लोहिया अस्पताल गया। इस बार डॉक्टरों ने उसे कोरोना पॉजिटिव पाया। अधिकारी ने कहा कि रविवार (20 अप्रैल) को उसकी रिपोर्ट आई, जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाया गया।

[ads1]

परिवार के साथ रहता है कर्मचारी

एनडीएमसी और अन्य एजेंसियों ने कर्मचारी के परिवार से संपर्क किया है और कोरोना की जांच कराने को कहा है। कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी की पत्नी समेत तीन बेटे और एक बेटी है। उसके चार पोते भी नई दिल्ली के काली बाड़ी मार्ग स्थित उसी मकान में रह रहे थे। कर्मचारी के तीन बेटों में से एक इलेक्ट्रोनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में काम करता है और फिलहाल संसद भवन के सीसीटीवी विंग में कार्यरत है। इस घटना के बार में लोकसभा स्पीकर के दफ्तर को अधिकारियों ने बता दिया है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *