कोरोना को हराने के लिए शुरू हुआ प्लाज्मा थेरेपी का प्रयोग, KGMU के विशेषज्ञों की टीम तैनात

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रमजान के समय सहरी और रोजा इफ्तार घर पर ही करें

डेली संवाद,  लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन के दूसरे चरण के साथ ही प्रदेश में चिन्हित हॉटस्पॉट की भी समीक्षा की। सीएम योगी ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को प्रदेश में प्लाज्मा थेरेपी को बढ़ावा देने का निर्देश दिया है। जिस पर उन्हें अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में 2 जगह प्लाज्मा थेरेपी पर काम चल रहा है। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में भी इस पर काम शुरू कर दिया गया है।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी एवं प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को संयुक्त रूप से यहां लोकभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि कोविड केयर के लिए प्रदेश के लेवल—1, लेवल—2 और लेवल—3 के अस्पतालों में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की हर हालत में उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश सीएम योगी ने दिया है।

[ads2]

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश के अस्पतालों में कई दिनों से आपातकालीन सेवाएं बंद थी। अब कई सरकारी अस्पतालों में इस सेवा को शुरू करा दिया गया है। सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित अस्पतालों में ही आपातकालीन सेवा का उपयोग करें।

पीपीई और मास्क व सेनीटाइजर की व्यवस्था

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से पुलिसबल, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्यकर्मियों को संक्रमण से खुद को बचाने के लिए कहा है। सीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि मानक के अनुरूप पीपीई और मास्क व सेनीटाइजर की व्यवस्था अस्पतालों में उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 6 करोड़ से अधिक स्मार्ट फोन एक्टिव हैं, जिनमें से 1 करोड़ लोगों ने आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड कर लिया है। उन्होंने बताया कि अब तक इस ऐप से 150 से 200 अलर्ट भी प्राप्त हुए हैं। जिनका संज्ञान लेकर कार्रवाई की गई है।

बच्चों पर सीएम हेल्पलाइन से निगरानी रखी जाए

अपर मुख्य सचिव, गृह बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि कोटा से आए बच्चों पर सीएम हेल्पलाइन से निगरानी रखी जाए। सीएम योगी ने रमजान के मौके पर अधिकारियों को विशेष हिदायत देते हुए कहा है कि आवश्यक सामग्री की डोर स्टेप डिलीवरी कराई जाए। सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि रमजान के समय सहरी और रोजा इफ्तार घर पर ही करें।

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरजनपदीय और अंतरराज्यीय आवागमन को रोकने और सख्ती से निगरानी करने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि झांसी व ललितपुर में कई लोग कंटेनरों में बैठकर सीमा पार कर रहे थे। जिन्हें पुलिस द्वारा पकड़कर क्वारंटीन करा दिया गया है। गाजियाबाद और नोएडा प्रशासन द्वारा दिल्ली बार्डर से आने वालों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था करने का निर्देश सीएम योगी ने दिया है। सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि केवल मालवाहक वाहनों, डॉक्टरों और आवश्यक वस्तुओं के आवागमन को ही रियायत दी जाए।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का कार्य 45 प्रतिशत पूरा

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक्सप्रेस वे, हाईवे और अन्य निर्माण कार्य शुरू करा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल, बुदेंलखंड और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण फिर से शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का कार्य 45 प्रतिशत पूरा हो गया है। वर्तमान समय में इसके निर्माण में 4835 मजदूर लगे हैं।

वहीं बुदेंलखंड एक्सप्रेव वे के निर्माण में 2150 मजदूर लगे हैं, हालांकि यहां औसतन 6000 मजदूर की जरूरत होती है। इसके अलावा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण में 488 मजदूर लगे हैं। इस तरह करीब 7500 मजदूरों को रोजगार देने की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त 1000 अन्य लोगों को भी इन एक्सप्रेस वे के निर्माण से रोजगार मिला है।

[ads1]

प्रदेश में अबतक 1294 केस, कोरोना से 53 जिले प्रभावित

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में अबतक 1294 केस सामने आए हैं। जिनमें 1134 एक्टिव केस हैं। उपचार के बाद 1294 में से 140 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है। प्रदेश के 53 जनपद कोरोना से प्रभावित हैं।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि सोमवार को प्रदेश में 1478 टीमों द्वारा कोरोना सर्विलांस और सर्वे का कार्य किया गया। वहीं अबतक इस कार्य में 23 हजार टीमों ने भागीदारी की है। उन्होंने बताया कि आइसोलेशन में 1242 और मेडिकल क्वारंटीन में 10800 लोगों को रखा गया है। सोमवार को 3039 सैंपल भेज गए, जिसमें से 2800 सैंपलों की टेस्टिंग कर दी गई है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *