लॉकडाउन के दौरान दिनदहाड़े बैंक डकैती, फायरिंग करते हुए 14 लाख रुपए लूट ले गए अपराधी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 

मुजफ्फरपुर। देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बैंक लूट की यह वारदात मुजफ्फरपुर के सदर थाना इलाके की है. यहां की बैंक ऑफ इंडिया की भगवानपुर शाखा में जहां लगभग आधा दर्जन की संख्या में रहे अपराधियों ने धावा बोल दिया और पैसे लूटने के बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

[ads2]

लुटेरों ने बैंक में रखे 13 लाख 60 हजार रुपए दिनदहाड़े लूट लिए और आराम से चलते बने. अपराधियों ने जिस वक्त लूट की इस वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त बैंक परिसर में ज्यादा ग्राहक मौजूद नहीं थे. लूट की इस वारदात के दौरान अपराधियों ने बैंक के कर्मचारियों से मारपीट भी की है।

बैंक के एक ऑफिसर ने बताया कि हथियारबन्द तीन अपराधी आए और गार्ड को पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद लुटेरों ने कुल 13 लाख 61 हजार रुपए लूट लिए. शहर के सदर थाना के पास हुई लूट की इस वारदात ने शहर में पुलिस चौकसी और लॉ एंड ऑर्डर के दावों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

[ads1]

जिले की सीमा को किया गया सील

मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है, जो फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना से जुड़े साक्ष्य खंगाल रही है. इस वारदात के बाद सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए हैं. सिटी एसपी ने बताया है कि जिले की सीमा को सभी स्थानों पर सील कर दिया गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *