जालंधर के पूर्व मंत्री और मौजूदा MLA का एरिया सील, करीबियों के सैंपल लेगा सेहत विभाग, पुलिस का पहरा लगाया

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
मेयर जगदीश राजा के ओएसडी हरप्रीत सिंह वालिया की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आने के बाद सेहत विभाग मेयर जगदीश राजा समेत विधायक राजिंदर बेरी, उनकी पत्नी उमा बेरी और करीबियों के सैंपल लेगा। इसके साथ ही सैंट्रल टाउन को सील कर दिया गया है। यहां पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।

[ads2]

सैंट्रल टाउन में ही नगर निगम का मुख्यालय है। उसके साथ पूर्व मंत्री और भाजपा नेता मनोरंजन कालिया का घर है। कुछ दूरी पर मौजूदा विधायक राजिंदर बेरी का भी घर सेंट्रल टाउन में ही है। जिससे पुलिस औऱ प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है।

[ads1]

बेरी और राजा के करीबी वालिया

विधायक राजिंदर बेरी और मेयर जगदीश राजा के अत्यंत करीबी माने जाते नगर निगम के अधिकारी हरप्रीत सिंह वालिया के कइयों से संपर्क हुए हैं। कई परिवार खुद ब खुद कोरनटाइन हो गया है। सैंट्रल टाउन के एक होटल और मेडिकल स्टोर के मालिक समेत कई लोग कोरनटाइन हुए हैं।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *