जालंधर में भूखे-प्यासे श्रमिकों का फूटा गुस्सा, कहा- कर्फ्यू में भूखे मरने की नौबत, सरकार राशन नहीं दे सकती तो घर भिजवाने का करे प्रबंध

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पिछले कई दिनों से राशन और भोजन की किल्लत झेल रहे जालंधर के फोकल प्वाइंट के मजदूरों का गुस्सा आखिरकार वीरवार को फूट पड़ा। फोकल प्वाइंट और गदाईपुर में गरीब श्रमिकों ने रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिकों का आरोप है कि न तो फैक्ट्री मालिक राशन दे रहे हैं, न ही सरकार की तरफ से कोई व्यवस्था की गई है। जिससे उनके परिवार भूखे मर रहे हैं।

[ads2]

फोकल प्वाइंट से सटे गदाईपुर के श्रमिकों ने वीरवार सुबह रोड जाम कर दिया। गदईपुर में विभिन्न फैक्ट्रियों के श्रमिकों ने रोड जाम करते हुए कहा है कि उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है और ना ही उनके पास खाने को कुछ बचा है। उन्होंने कहा कि यहां रह कर मरने से अच्छा है कि अपने गांव जाकर मरें।

[ads1]

प्रदर्शन करने वाले श्रमिकों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रशासन उन्हें गांव भिजवाने की व्यवस्था करने या गांव जाने देने की अनुमति दे। जिससे वे लोग सुरक्षित घर जा सकें। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची है। पुलिस ने श्रमिकों  को एक लाइन में बिठाकर बातचीत की है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *