जालंधर के मकसूदां में महिला को हुआ कोरोना, पुलिस ने सील किया इलाका, देश में अब तक 21436 केस

Daily Samvad
2 Min Read

 

डेली संवाद, नई दिल्ली/जालंधर
जालंधर में वीरवार सुबह कोरोना का नया मरीज पाया गया है। मकसूदां के ज्वाला नगर की रहने वाली 65 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पोजीटिव आई है। इसके बाद सेहत विभाग ने पूरा इलाका सील कर दिया है। वहां के आस-पास के लोगों को कोरनटाइन कर दिया गया है।

[ads2]

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21436 हो गई। बुधवार को 1290 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पुणे में 92 साल की महिला ने 14 दिन में कोरोना को मात दी है। उन्हें कुछ दिन पहले की पैरालिसिस का अटैक आया था। देश में 24 घंटे में 394 लोग ठीक हुए।

अब तक कुल 4370 मरीज ठीक हो चुके हैं। यह कुल संक्रमितों का 20.44% है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 21393 मामले आए हैं। इनमें 16454 का इलाज चल रहा है। 4257 ठीक हुए हैं, वहीं 681 लोगों की मौत हुई है।

[ads1]

ज्वाला नगर में महिला को कोरोना

मकसूदां के जवाला नगर की रहने वाली 65 साल की महिला को कोरोना हो गया है। इसका खुलासा होने के बाद पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। अब जालंधर में मरीजों की संख्या 54 हो गई है। गौरतलब है कि बुधवार को शहर में कोरोना का कोई नया मरीज सामने नहीं आया था। शहर में 200 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *