कोरोनटाइन के नाम पर खिलवाड़ : MLA राजिंदर बेरी के घर पहुंची सेहत विभाग की टीम, सरकारी स्टीकर लगाने की बजाए औपचारिकता निभाकर लौट गई, अब सैंपल रिपोर्ट का इंतजार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
मेयर जगदीश राजा के ओएसडी और विधायक राजिंदर बेरी के करीबी रहे निगम अधिकारी हरप्रीत सिंह वालिया के कोरोना पाजीटिव आने के बाद सेहत विभाग ने मेयर को भले ही 5 मई तक कोरनटाइन कर दिया है, लेकिन विधायक राजिंदर बेरी और उनकी  पत्नी व पार्षद को कोरनटाइन नहीं कर सकी।

[ads2]

सेहत विभाग की टीम शुक्रवार को जब विधायक राजिंदर बेरी के घर सेंट्रल टाउन में कोरनटाइन के सरकारी स्टीकर लगाने पहुंची तो टीम ने सरकारी स्टीकर लगाने की बजाए औपचारिकता निभाते हुए निजी बोर्ड लगाकर वापस लौट गई। सरकारी स्टीकर की जगह घर के गेट में अपनी तरफ से सेल्फ कोरनटाइन का बोर्ड लगा दिया। फिलहाल विधायक समेत 26 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

अभी तक केवल मेयर जगदीश राजा के घर के बाहर सरकारी तौर पर कोरनटाइन का स्टीकर सेहत विभाग ने चस्पा किया है। यही नहीं मेयर कोरनटाइन भी हो गए हैं। लेकिन विधायक राजिंदर बेरी और अन्य लोग अभी तक कोरनटाइन नहीं हुए हैं। जिससे जिला प्रशासन समेत सेहत विभाग के अधिकारी परेशान हैं।

ये है सरकारी स्टीकर, जो मेयर के घर के बाहर सेहत विभाग की टीम ने लगाया है।

अवतार हेनरी के घर भी नहीं चस्पा हो सका था स्टीकर

इससे पहले सेहत विभाग की टीम को नार्थ हलके के विधायक बावा हेनरी ने भी सरकारी स्टीकर लगाने से मना कर दिया था। तब बावा हैनरी खुद सादे कागज पर सेल्फ कोरनटाइन लिख कर अपने गेट पर चस्पा किया था। जालंधर के विधायकों की इस तरह से कार्य़प्रणाली से जिला प्रशासन और पुलिस के साथ सेहत विभाग परेशान हैं। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों से की गई है।

[ads1]

आओ सभी मिलकर कोरोना को हराएं..देखें वीडियो



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *