डा. मनमोहन सिंह जैसे सूझवान नेता को गुमराहपूर्ण बयानबाजी शोभा नहीं देता : अश्वनी शर्मा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते से मुक्त करने संबंधी दिए गए ब्यान पर सवाल उठाते हुए कहाकि क्या पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने कथन को भूल गए हैं कि ‘पैसे पेड़ों पर नहीं उगते हैं?’

[ads2]

शर्मा ने कहा कि यह बयान मनमोहन सिंह द्वारा प्रधानमंत्री रहते हुए तब दिया गया था जब कांग्रेस द्वारा यह दावा किया गया था कि भारत की अर्थव्यवस्था बेहतर थी। शर्मा ने कहाकि तब मनमोहन  सिंह ने इस कदम को अनावश्यक बताया था। शर्मा ने कहा कि मनमोहन सिंह जैसे सूझवान नेता को जनता को गुमराह करने की ऐसी बयानबाजी शोभा नहीं देता।

कर्मचारियों को कोई डी.ऐ. की किश्त नहीं दी

अश्वनी शर्मा ने कहा कि मनमोहन सिंह को केंद्र के फैसले पर सवाल उठाने से पहले जिन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकारें हैं उन की कारगुजारी की समीक्षा करनी चाहिए। शर्मा ने कहाकि पंजाब कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने 2018 जुलाई के बाद पंजाब सरकार के कर्मचारियों को कोई डी.ऐ. की किश्त नहीं दी है।

शर्मा ने कहाकि केंद्र की मोदी सरकार ने 7th पे-कमीशन 1 जुलाई 2016 से केन्द्रीय कर्मचारियों को दे दिया था, जबकि पंजाब सरकार ने अभी तक छेवें पे-कमीशन की घोषणा नहीं कर पाई है। पंजाब सरकार ने अपने चुनावी एजेंडे में जिन कॉन्ट्रैक्ट वर्करों को स्थाई करने का वायदा किया था उन्हें भी आज तक स्थाई नहीं किया गया है। शर्मा ने कहाकि केंद्र पर सवाल उठाने से पहले मनमोहन सिंह को पहले अपनी राज्य सरकारों की कार्यशैली को समझ कर वहां के कर्मचारियों व अन्य लोगों को उनके हक दिलवाने चाहिए।

[ads1]

आओ सभी मिलकर कोरोना को हराएं..देखें वीडियो



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *