कांग्रेस पार्षद की कोरोना वायरस से मौत, जनता के बीच कर रहे थे काम, संपर्क में आने वाले सभी लोग कोरनटाइन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अहमदाबाद। महामारी कोरोना वायरस के कारण गुजरात कांग्रेस के नेता बदरुद्दीन शेख का रविवार की रात निधन हो गया. अहमदाबाद नगर निगम में पार्षद बदरुद्दीन शेख ने एसवीपी अस्पताल में आखिरी सांस ली. वह बीते 8 दिन से अस्पताल में भर्ती थे. उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट किया।

[ads2]

उन्होंने लिखा कि आज मेरे पास शब्द नहीं है. बदरुभाई गुजरात कांग्रेस के मजबूत नेता माने जाते थे. कांग्रेस परिवार में सीनियर नेता बदरुद्दीन को हम पिछले 40 वर्षों से जानते थे जब वे यूथ कांग्रेस में थे. वह लगातार गरीबों के लिए काम करते थे और कोविड-19 संक्रमण की गिरफ्त में आ गए. बदरुद्दीन शेख बेहरामपुरा से कांग्रेस के पार्षद थे. कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्‍‍‍‍‍हें एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

15 अप्रैल को रिपोर्ट आई पॉजिटिव

15 अप्रैल को बदरुद्दीन शेख की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दो दिन बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. फिर उन्हें वेंटिलेटर पर ले जाना पड़ा. कांग्रेस नेताओं के बीच बदरू भाई के नाम से जाने जाने वाले बदरुद्दीन शेख कद्दावर नेता थे. वो करीब 40 साल से सियासत में थे. अहमदाबाद के बेहरामपुरा से पार्षद थे. वो अहमदाबाद नगर निगम में विपक्ष के नेता भी रह चुके थे।

गुजरात में कोरोना के 3300 से ज्यादा मामले

गुजरात में कोरोना वायरस के मरीज हर रोज बढ़ रहे हैं. राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 3300 के पार पहुंच चुकी है. वहीं गुजरात में अहमदाबाद कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित है. अहमदाबाद में 24 घंटों में 178 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही अहमदाबाद में अब तक कुल 2181 मरीज सामने आ चुके हैं. वहीं 24 घंटों में अहमदाबाद में 18 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है, जिसके कारण अहमदाबाद में कोरोना के कारण मौतों का आंकड़ा 104 हो चुका है।

[ads1]

आओ सभी मिलकर कोरोना को हराएं..देखें वीडियो



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *