डेली संवाद, तरनतारन
पंजाब का एक और जिला कोरोना वायरस के चपेट में आ गया है। पाकिस्तान के बार्डर से सटे तरनातरन जिले का भिखीविंड व पट्टी में कोरोना के मरीज मिले है। जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई है। ये सभी नांदेड से हुजूर साहिब के दर्शन कर लौटे थे।
[ads2]
जानकारी के मुताबिक तरनतारन के कस्बा सुरसिंघ के 6 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पाज़ेटिव पाई गई है। गांव सुरसिंघ के करीब 35 लोग श्री हजूर साहब में दर्शनों के लिए गए थे, जिन को बीते शनिवार पंजाब सरकार के आदेशों पर वापस बुलाया गया था। जिस के बाद इन व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।
तरनतारन के 6 व्यक्ति कोरोना पाज़ेटिव मिले। इन सभी को श्री हजूर साहब नांदेड़ से पंजाब सरकार वापस लेकर आई है। इनके साथ जत्थे में 35 लोग थे। कहीं न कहीं चूक हुई है। जिससे तरनतारन में भी अब कोरोना फैल गया। अभी तक ये जिला सुरक्षित था। @kbssidhu1961 @CMOPb @PunjabGovtIndia #Corona pic.twitter.com/MsRWXHOAzY
— Mahabir Jaiswal (@mahabirjaiswal) April 27, 2020
रविवार को इन में से 6 ( 5 पुरुष और 1औरत) की रिपोर्ट कोरोना पाज़ेटिव आई है। जिस की पुष्टि सिवल सर्जन डा. अनूप कुमार की तरफ से गई है। इनमें से 5 पुरुष सुरसिंघ गाँव के हैं जबकि एक औरत बासर के गाँव की है। सेहत विभाग और ज़िला प्रशासन की तरफ से इस समय पर पूरे गाँव को सील कर दिया गया है।
[ads1]
आओ सभी मिलकर कोरोना को हराएं











