लॉकअप में शीतल अंगुराल : कर्फ्यू में जब लोग भोजन को तरस रहे थे, तब जालंधर का भाजपा नेता शराब तस्कर के दफ्तर में लगा रहा था लाखों की बोली, पढ़ें थाने में क्या बोले भाजपा नेता

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
पंजाबा में कोरोना वायरस के कारण कर्फ्यू लगा है। सरकार ने इसे 17 मई तक बढ़ा दिया है। इस दौरान गरीबों को भोजन नहीं मिल रह है, लेकिन दूसरी तरफ जालंधर वेस्ट हलके के भाजपा नेता शीतल अंगुराल शराब तस्कर के दफ्तर में बैठकर ताश के पत्तों के साथ लाखों रुपए की बोली लगा रहे थे। गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापा मारा, तो पहले शीतल अंगुराल भाजपा के एक पूर्व मंत्री के नाम का धौंस जमाने लगा, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी और उनका हाथ पकड़ कर जबरन गाड़ी में बिठा लिया।

[ads2]

शीतल अंगुराल जिस दफ्तर में दोस्तों के साथ जुआ खेल रहे थे, वह दफ्तर बस्ती शेख के दविंदर गोला का बताया जा रहा है। दविंदर गोला पर शराब तस्करी के कई मुकदमे थाना-5 समेत जालंधर के अन्य पुलिस थाने में दर्ज है। पुलिस को सूचना था कि दफ्तर से शराब की तस्करी की जा रही है, लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तो गोला के दफ्तर में शीतल अंगुराल जुआ खे रहे थे। आस-पास नकदी और ताश के पत्ते थे।

पुलिस के मुताबिक शीतल अंगुराल पहले सिपाहियों से उलझ गए, लेकिन जब पुलिस वालों ने शीतल का हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठाया तो ठंडा पड़ गया। आपको पता दें कि शीतल अंगुराल पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला का करीबी माना जा रहा है। जिसकी जालंधर वेस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू से छत्तीस का आंकड़ा है। शीतल अंगुराल भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य हैं।

पुलिस कर रही है धक्केशाही – शीतल

उधर, पुलिस थाने में मीडिया को देखकर शीतल अंगुराल फिर भड़क उठे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके साथ धक्केशाही की है। इसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक षड़यंत्र है। उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। पुलिस उनके साथ धक्केशाही कर रही है।

कैप्टन बोले- इन शर्तों पर खुलेगी इंडस्ट्री

https://youtu.be/SgdeUIR0C2g




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *