पंजाब के 15 जिले आरेंज जोन घोषित, बाकी शहरों में रहेगी सख्ती, केंद्र ने समूची दिल्ली को रेड जोन माना, पढ़ें देश के अन्य शहरों का हाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी का संकट जैसे-जैसे बढ़ रहा है, सरकार अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है. हर जिले और राज्य की मौजूदा स्थिति के अनुसार आगे की राह तैयार की जा रही है। इस गाइडलाइन के मुताबिक पंजाब के 15 जिले आरेंज जोन में हैं। जबकि दिल्ली पूरा रेड जोन में है।

[ads2]

अब स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 3 मई के बाद यानी अगले हफ्ते के लिए जिलों को अलग-अलग हिसाब से बांटने का काम किया गया है. देश में अभी भी जिले रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बंटे हुए हैं, लेकिन अबकी बार इसके पैमाने को बदला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा केस की संख्या, डबलिंग रेट और टेस्टिंग के हिसाब से जिलों की नई लिस्ट तैयार की गई है. इसमें बताया गया है कि कौन सा जिला किस जोन में आता है और किस तरह सख्ती बरती जाएगी।

अगर 21 दिन कोरोना पाजीटिव न आया तो ग्रीन जोन 

नए नियमों के अनुसार, अब अगर किसी जिले में 21 दिनों से कोई कोरोना वायरस का नया केस नहीं आता है, तो वह ग्रीन जोन में आएगा. पहले ये समय 28 दिनों का था. 3 मई के बाद की लिस्ट के लिए 130 जिले रेड जोन, 284 ऑरेंज जोन और 319 जिले ग्रीन जोन में शामिल किए गए हैं।

डेली संवाद का ई-पेपर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी भी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद को रेड जोन में ही रखा है. इसके अलावा महाराष्ट्र के 14, दिल्ली के 11, तमिलनाडु के 12, उत्तर प्रदेश के 19, बंगाल के 10, गुजरात के 9, मध्य प्रदेश के 9, राजस्थान के 8 जिले रेड जोन में शामिल हैं।

पंजाब के 15 जिले आरेंज जोन

बिहार के 20, उत्तर प्रदेश के 36, तमिलनाडु के 24, राजस्थान के 19, पंजाब के 15, मध्य प्रदेश के 19, महाराष्ट्र के 16 जिले ऑरेंज जोन में शामिल हैं. वहीं, असम के 30, छत्तीसगढ़ के 25, अरुणाचल प्रदेश के 25, मध्य प्रदेश के 24, ओडिशा के 21, उत्तर प्रदेश के 20, उत्तराखंड के 10 जिले ग्रीन जोन में शामिल हैं।

अगर एनसीआर की बात करें तो दिल्ली के सभी जिले रेड जोन में हैं, हरियाणा का गुरुग्राम ऑरेंज और फरीदाबाद रेड जोन में है. उत्तर प्रदेश का गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, आगरा, सहारनपुर रेड जोन में और गाजियाबाद, हापुड़, शामली ऑरेंज जोन में है. इन सभी जिलों में राज्यों के अनुसार समय समय पर बदलाव भी हो पाएंगे।

देखें वीडियो, डीसी क्यो बोले



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *