कर्फ्यू में कांग्रेस के नेता ही कर रहे थे शराब की तस्करी, जालंधर यूथ कांग्रेस के बिक्रमजीत, परमजीत सिंह बल समेत इन कांग्रेसियों के नाम, एक पार्षद पति भी शामिल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब की जालंधर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शहर में कांग्रेस के बड़े नेता ही शराब की तस्करी में लिप्त हैं। जालंधर पुलिस ने जानकारी दी है कि यूथ कांग्रेस के बिक्रमजीत सिंह, नेता परमजीत सिंह बल, भारत भूषण जैरथ उर्फ काका जैरथ शऱाब की तस्करी कर रहे हैं। इसकी पुष्टि थाना-पांच के एसएचओ ने की है। एसएचओ के मुताबिक इनका पास से एक बोलैरो गाड़ी और शराब बरामद की गई है।

[ads2]

थाना-5 के एसएचओ ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान शराब के सभी ठेके बंद हैं। इस दौरान थाना 5 तीन शराब तस्करों को अवैध शराब सहित पकड़ा गया है। इन तस्करों के वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। इसमें यूथ कांग्रेस का नेता परमजीत सिंह बल और यूथ कांग्रेस नेता भारत भूषण जैरथ उर्फ काका जैरथ को पुलिस ने पकड़ा है। इनके एक और साथी को पुलिस ने दबोचा है।

थाना 5 की पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है। परमजीत सिंह बल के एक सांसद समेत कुछ विधायकों और पूर्व कैबिनेट मंत्री से अच्छे ताल्लुक बताए जा रहे हैं। जबकि काका जैरथ के साथ जालंधर के एक पार्षद पति का भी नाम जुड़ रहा है। पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने में जुटी है। हालांकि इन लोगों को बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, जिससे पुलिस फूंक-फूंक कर कार्यवाही कर रही है।

[ads1]

कोरोना से डर रहे हैं तो ये वीडियो जरूर देखें

https://youtu.be/wdZFpYnWsKY



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *