जालंधर के भिखारियों में भी फैला कोरोना, मॉडल टाउन की भिखारिन की रिपोर्ट पाजीटिव, तीन संदिग्ध भिखारी सिविल अस्पताल में भर्ती

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में कोरोना वायरस से शनिवार को 15 नए मामले सामने आए हैं। एक मामला दोपहर व 14 अन्‍य मामले शाम के समय पॉजिटिव आए। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्‍या 120 हो गई है। दोपहर को जिस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह जालंधर जिला के फूलपुर का रहने वाला 23 वर्षीय युवक है। सेहत विभाग की ओर से युवक के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है।

[ads2]

वहीं, गीता मंदिर के बाहर बैठने वाली भिखारिन की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आई है। जिससे माडल टाउन के आस-पास के मंदिरों के आस-पास रहने वाले भिखारियों को पुलिस ढूंढने में लग गई है। 60 साल की भिखारिन का तीन दिन पहले लोगों के कहने पर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। पुष्ट होने पर सेहत विभाग के होश उड़ गए। काफी मशक्कत के बाद उसे ढूढ़ा जा सका।

सिविल अस्पताल में भिखारिन के संपर्क में आने वाले तीन अन्य भिखारियों को रखा गया है। भिखारिन के कोरोना होने के बाद पुलिस उन इलाके के भिखारियों को पकड़ कर सिविल अस्पताल पहुंचा रहा है। इनके सैंपल लिए जा रहे हैं।

[ads1]

कोरोना से डर रहे हैं तो ये वीडियो जरूर देखें

https://youtu.be/wdZFpYnWsKY













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *