जालंधर के भारत नगर में कोरोना संदिग्ध मिलने पर सेहत विभाग ने तीन लोगों को किया कोरनटाइन, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
वार्ड-16 के भारत नगर में तीन लोगों को सेहत विभाग ने होम कोरनटाइन किया है। तीनों लोग दिल्ली से वापस लौटे थे। बताया जा रहा है कि तीनों लोग रेलवे विभाग के कर्मचारी हैं। ये दिल्ली अपनी माता के संस्कार में गए थे। सेहत विभाग ने घर के बाहर कोरनटाइन का स्टीकर चस्पा कर दिया। वहीं कांग्रेसी दीनानाथ प्रधान ने अपने साथियों के साथ पूरे मोहल्ले को फिर से सैनीटाइजेशन करवाया।

[ads2]

जानकारी के मुताबिक भारत नगर में एक घर में रेलवे के कर्मचारी किराए पर रहते हैं। ये कुछ दिन पहले दिल्ली गए थे, जहां उनकी माता का देहांत हो गया था। ये लोग दिल्ली से जालंधर वापस आए। इसकी सूचना सेहत विभाग को लगी तो तीनों लोगों के सैंपल लेकर होम कोरनटाइन कर दिया गया है।

दीनानाथ प्रधान ने करवाया सैनीटाइजेशन

वार्ड-16 के कांग्रेसी नेता और भारत नगर वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन दीनानाथ प्रधान ने रविवार को कोरनटाइन हुए घर समेत आस-पास की सभी गलियों को फिर से सैनीटाइजेशन करवाया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग अपने घर में रहें। जिससे कोरोना को हराया जा सके।

इस मौके पर उनके साथ भारत नगर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान राजिन्दर कुमार बंटी, जरनैल सिंह जैला, विक्की भट्टी, शशि, रोहित, विनोद, इकबाल सिंह, मोनू, रजनीश कपाही, पूरन चंद, एनएस शुक्ला, बद्री प्रसाद, प्रदीप पांडे, अविनाश, अनिल कुमार चीकू,राकेश कुमार, रामशंकर आदि लोगों ने घर-घर जाकर सैनीटाइजेशन के काम में अपना योगदान दिया।

[ads1]

होम कोरनटाइन के बाद सैनीटाइजेशन, देखें वीडियो



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *