जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन और ट्रेडर्स फोरम जालंधर ने ‘अनमोल’ के लिए लिखा कैप्टन को खत, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन (Jalandhar Electrical Traders Welfare Association) के प्रधान अमित सहगल और ट्रेडर्स फोरम जालंधर (Traders Fourm Jalandhar) ने संयुक्त रूप से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से अपील करते हुए कहा कि मिल्कबार चौक के पास हुई घटना की समीक्षा की जानी चाहिए।

[ads2]

पढ़ें कारोबारियों द्वारा लिखी गई चिट्ठी

पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री के नाम
आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय,
नमस्कार
विगत दिवस एक अनहोनी घटना जालंधर महानगर में घटित हुई। जिसमें पुलिस नाका तोड़ते हुये एक बच्चा गाड़ी ले भागा, साथ में उसे रोकने वाले पुलिस अधिकारी भी गाड़ी रोकने की भरसक कोशिश करते हुए चोटिल हुये। ये सब घबराहट में हुआ या जानबूझकर। इसकी समीक्षा की जरूरत है।

पुलिस प्रशासन द्वारा तुरन्त गम्भीर दोष मानते हुये गम्भीर धाराएं लगा दी गई हैं। यह तो घटना का कानूनी पक्ष है। माननीय भूल घबराहट या डर से भी पैदा हो सकती है। उस मासूम बच्चे “अनमोल महमी” के केस में मानवीय पक्ष देखने की अपील जालंधर महानगर के समूह व्यापारी करते हैं। हम पुलिस अधिकारी के शीघ्र सवास्थ्य होने की कामना भी करते है।

ट्रेडर्स फोरम जालंधर (Traders Forum Jalandhar) के रविंदर धीर बलजीत सिंह आहलूवालिया, राकेश गुप्ता, विपन परीनजा, अरुण बजाज, सुरेश गुप्ता और जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन (Jalandhar Electrical Traders Welfare Association) के प्रधान अमित सहगल की तरफ से ये चिट्ठी मुख्यमंत्री को भेजी गई है।

[ads1]

होम कोरनटाइन के बाद सैनीटाइजेशन, देखें वीडियो



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *