डेली संवादत, चंडीगढ़
पंजाब में कोरोना ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को सुबह से लेकर अब तक तरततारन में 26 नए केस सामने आए हैं। जबकि होशियारपुर में 74 नए पाजीटिव केस मिले हैं। जालंधर में आज 4 कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं, अमतृसर के जिला प्रशासन ने शहर को सील कर दिया है।
[ads2]
पंजाब की स्थिति नाजुक होती जा रही है। जिससे अमृतसर को सील कर दिया गया है। अमृतसर न तो कोई जा सकेगा और न ही वहां से कोई बाहर आ सकेगा। यह फैसला अमृतसर में कोरोनावायरस के लगातार बढते मामलों को देखते हुए लिया गया है। उधर, तरनतारन में कोरोना के आज 26 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। तरनतारन में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हो गई। तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार सभरवाल ने इसकी पुष्टि की है।
वहीं, होशियारपुर में 74 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। ये सभी श्रद्धालु बताए जा रहे हैं। जबकि जालंधर में कोरोनावायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज जालंधर में एक बार फिर 4 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इसमें 1 व्यक्ति काजी मोहल्ले का 3 व्यक्ति बस्ती दानिशमंदा के है। जिसमे 2 पुरुष 1 महिला शामिल है। इसके साथ ही जालन्धर में मरीजों की कुल संख्या 124 हो गई है।
[ads1]
अफवाहों पर मत दें ध्यान, ट्रेन चलेगी तो बताएंगे
https://youtu.be/e0-QZxIv_2U








