पंजाब में सूरज चढ़ते ही कोरोना के मरीजों का आंकड़ा हुआ 1200 पार, संगरूर में एक साथ 52 नए मरीज, जालंधर में 4 तो गुरदासपुर में 6 नए केस

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़ 
पंजाब में करोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है और दिन प्रतिदिन संक्रमित लोगों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है पंजाब में आज संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1200 के पार पहुंच गया है। जिससे सरकार व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आज सुबह ही संगरूर में 52 नए केस सामने आने से जिला प्रशासन के होश उड़ गए हैँ।

[ads2]

पंजाब में करोना लगातार बढ़ता जा रहा है हर दिन करोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पंजाब के संगरूर जिला में एक साथ 52 लोगों की करोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी संक्रमित नांदेड साहिब से आए हैं। 154 श्रद्धालुओं में से 52 श्रद्धालुओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि संगरूर के सिविल सर्जन राजकुमार ने की है।

उधर, गुरदासपुर 6 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसी तरह जालंधर में 4 नए पाजीटिव केस मिले हैं। जालंधर में रोजाना केस बढ़ रहे हैं। यही हाल पंजाब के अन्य जिलों का भी है। पंजाब सरकार पहले से ही इसे महाराष्ट्र सरकार का पंजाब के प्रति विश्वाघात बताया है।

[ads1]

होम कोरनटाइन के बाद सैनीटाइजेशन, देखें वीडियो

https://youtu.be/UO-4NswmAAI















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *