जालंधर से कल चलेगी झारखंड के लिए पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन, 1200 मजदूर जा सकेंगे अपने घर, पांच अन्य ट्रेन चलाने की मांग, देखें VIDEO डीसी ने क्या कहा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा है कि जालंधर रेलवे स्टेशन से मंगलवार को पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन जालंधर से डाल्टनगंज (झारखंड) को जाएगी। इसमें 1200 यात्री जा सकेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने तीन जगहों पर मेडिकल परीक्षण केंद्र बनाया है।

[ads2]

जालंधर के डीसी वरिंदर कुमार शर्मा और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जिन मजदूरों ने पोर्टल पर अपना नाम रजिस्टर्ड किया है, उसी में से 1200 मजदूरों को झारखंड भेजा जा रहा है। इनके मेडिकल परीक्षण के लिए 600 मजदूरों का चेकअप पठानकोट चौक पर बल्ले-बल्ले फार्म में, नकोदर रोड खालसा कालेज में 300 मजदूर और गुरु नानक देव युनिवर्सिटी कालेज नेहरू गार्डन में 300 मजदूरों का चेकअप होगा।

डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा है कि यात्री अपने साथ पानी और खाना ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों को एसएमएस भेजा गया है, वे ही यात्रा कर सकेंगे। रजिस्टर्ड यात्रियों के अलावा किसी अन्य को सफर करने की इजाजत नहीं होगी। इसके लिए सिटी रेलवे स्टेशन पर पुलिस आर सीआरपीएफ तैनात किया जा रहा है।

आने वाले दिनों में यूपी को भी जाएंगी ट्रेन

डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज, सुल्तानपुर और मध्य प्रदेश के कटनी के लिए ट्रेन चलेगी। झारखंड के लिए इसके बाद भी ट्रेन टलेगी।

पांच अन्य ट्रेन चलाए जाने की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर पंजाब में फंसे प्रवासी मज़दूरों को उनके राज्यों में भेजने के लिए 5 मई से 10-15 दिन के लिए विशेष रेलगाडिय़ों का प्रबंध करने के लिए उनके निजी दख़ल की माँग की है। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को उचित इंतज़ाम करने के लिए रेल मंत्रालय को हिदायत करने की अपील की, क्योंकि पंजाब में फंसे प्रवासी कामगार अपने जद्दी स्थानों पर वापस जाने के लिए बेचैन हैं।

[ads1]

जालंधर से कल चलेगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *