डेली संवाद, जालंधर
जिस वक्त पूरी दुनिया कोरोना मरीजों से दूर भाग रही है, उस वक्त सेहत विभाग पूरी शिद्दत के साथ उनके इलाज में जुटा है। एसे में वार्ड ब्याव की अहमियत सबसे बड़ी है। जालंधर सिविल अस्पताल में ट्रांसजैंडर वार्ड ब्वाय गोपी जो कोरोना मरीजों के वार्ड में न केवल साफ सफाई करता है, बल्कि उनके मनोरंजन का पूरा ख्याल रख रहा है।
[ads2]
जालंधर सिविल अस्पताल में मेयर जगदीश राजा के ओएसडी हरप्रीत सिंह वालिया समेत नगर निगम के कई कर्मचारी एडमिट हैं। ऐसे में सुबह जहां उनकी शुरूआत कसरत से होती है, वहीं दिन भर वे गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं, जिससे कोरोना जैसी बीमारी को हराया जा सके।
कोरोना मरीजों से जब लोग दूर भाग रहे हैं, तो जालंधर सिविल अस्पताल में ट्रांसजेंडर गोपी वार्ड ब्वाय के रूप में न केवल सेवा में जुटा है, बल्कि अपने नाच गाने से मरीजों का मनोरंजन भी कर रहा है। @kbssidhu1961 @CMOPb @PunjabGovtIndia @WHO @MoHFW_INDIA #lockdown #CoronaWarriors pic.twitter.com/l1eJUUvxal
— Mahabir Jaiswal (@mahabirjaiswal) May 4, 2020
[ads1]
आईसोलेशन वार्ड में ऐसा नजारा नहीं देखा होगा, देखें
https://youtu.be/n5AWkeceTQA








