इनोसैंट हाट्र्स में ‘मदर्स डे’ पर गतिविधियों में मदर्स व बच्चों ने दिखाया उत्साह, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
इनोसैंट हाट्र्स के पांचों स्कूलों में ‘मदर्स डे’ पर ऑनलाइन गतिविधियों में मदर्स व बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लेकर यह दिन सैलीब्रेट किया। इस अवसर पर कैटेगरी अनुसार गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने मदर्स डे पर अपनी मदर्स को धन्यवाद दिया तथा इस दिन को स्पैशल बनाया।

[ads2]

नॉन फॉयर कुकिंग गतिविधियों मेंं बच्चोंं ने अपनी मदर्स के लिए बिस्किट केक बनाया तथा उनकी पसंद का नाश्ता उन्हें सर्व किया। छोटे बच्चों के लिए छोटी-छोटी अच्छी आदतों के आधार पर गतिविधियां बनाई गईं।

मदर्स ने बहुत उत्साह से बच्चों के साथ फोटो खींचकर विद्यालय के साथ फेसबुक पर शेयर की जिसमें बच्चे अपने खिलौने सम्भाल रहे हैं, पौधों को पानी दे रहे हैं, अपनी अलमारियां स्वयं साफ कर रहे हैं तथा घर मेंं सबको खाना भी सर्व कर रहे हैं।

मदर्स को समझाया गया कि वे बच्चों को उनकी मदद करने के लिए प्रेरित करें ताकि ये उनकी अच्छी आदतों में शामिल हो जाए। इस लॉकडाऊन मेंं भी अभिभावक तथा बच्चे पूर्ण रूप से विद्यालय के साथ सहयोग कर रहे हैं।

इनोसैंट हाट्र्स के चेयरमैन डाक्टर अनूप बौरी ने बताया कि अध्यापक हरसम्भव प्रयास कर रहे हैं कि बच्चे पढ़ाई के साथ गतिविधियों में भी भाग लेते रहें तथा मानसिक तनाव से बचे रहेंं। समय-समय पर बच्चों के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए भी फिटनैस की वीडियो पोस्ट की जाती है।

[ads1]

प्रभसिमरन का पूरा वीडियो संदेश, यहां देखें

https://youtu.be/QoeSgYg3ph4



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *