कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से रंगदारी मांगने के आरोप में पूर्व सांसद गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जौनपुर संसदीय सीट से सांसद रहे बाहुबली धनंजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. धनंजय की गिरफ्तारी की कार्रवाई एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक से रंगदारी मांगने के मामले में की गई है. पूर्व सांसद पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक ने अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था।

[ads2]

जानकारी के अनुसार जौनपुर पुलिस की एक टीम ने रविवार की रात धनंजय सिंह के जौनपुर स्थित आवास पर छापेमारी की. पुलिस टीम ने आवास से पूर्व सांसद के साथ ही विक्रम सिंह को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने थाने में ही मेडिकल परीक्षण के बाद धनंजय सिंह को कोर्ट में पेश किया।

कंस्ट्रक्शन कंपनी से रंगदारी मांगी

कोर्ट ने पूर्व सांसद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. बताया जाता है कि एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक अभिनव सिंघल ने पूर्व सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. यह कंस्ट्रक्शन कंपनी मुजफ्फरनगर की है।

सिंघल ने बाहुबली नेता पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि धनंजय सिंह ने रंगदारी न देने पर उनका अपहरण करा लेने और जान से मार देने की धमकी दी है.पुलिस ने इसी शिकायत के आधार पर रविवार की रात छापेमारी कर धनंजय और उनके एक सहयोगी विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि कंपनी के पास लगभग 300 करोड़ की लागत से जिले में सीवर लाइन बिछाने का टेंडर है. कंपनी के मालिक की ओर से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद हरकत में आए पुलिस महकमे ने पूर्व सांसद के आवास पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी के लिए आधा दर्जन थानों की फोर्स लगाई गई थी।

[ads1]

27 साल की उम्र में चुने गए थे विधायक

बता दें कि 27 साल की उम्र में साल 2002 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा पहुंच सबको चौंका देने वाले धनंजय 2007 में जदयू के टिकट पर विधायक चुने गए थे. वे बाद में बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए थे. बसपा के टिकट पर 2009 का लोकसभा चुनाव लड़ा और धनंजय ने जीत दर्ज कर संसद में जौनपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी किया।

प्रभसिमरन का पूरा वीडियो संदेश, यहां देखें

https://youtu.be/QoeSgYg3ph4



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *