डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कोरोना के मरीज अस्पताल के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। इन मरीजों का आऱोप है कि सिविल अस्पताल प्रशासन केंद्र औऱ राज्य सरकार की गाइड लाइन का अनुपालन नहीं कर रहा है। जिससे नाराज करीब 26 मरीजों ने धरना दे दिया है।
[ads2]
सिविल अस्पताल में भर्ती गोपाल खोसला ने बताया कि करीब 26 मरीजों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ धरना दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गाइड लाइऩ के मुताबिक अमृतसर में 20 से 25 मरीज को छुट्टी देकर घर भेजा गया है, लेकिन जालंधर में इसका पालन नहीं किया जा रहा है।
[ads1]
प्रभसिमरन का पूरा वीडियो संदेश, यहां देखें
https://youtu.be/QoeSgYg3ph4