कोरोना संकट में पंजाब में नई शराब नीति को मुख्यमंत्री कैप्टन ने दी मंजूरी, पढें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को राज्य में नई शराब नीति को मंजूरी दे दी है। जिसे लेकर शराब कारोबारी इसके विरोध में सामने आए हैं। नई नीति के तहत शराब की होम डिलीवरी को मंजूरी दी जा सकती है, लेकिन कई शराब ठेकेदार होम डिलीवरी के पक्ष में नहीं हैं।

[ads2]

कई शराब कारोबारियों का कहना है कि वह आज से ही दुकान खोलने के हक में हैं, लेकिन होम डिलीवरी की सुविधा नहीं दी जानी चाहिए। हालांकि, होम डिलीवरी को अभी ऑप्शनल ही रखा जा सकता है। गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान कई राज्य सरकारों ने केंद्र सरकार से अपील की थी कि उन्हें शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए। शराब के जरिए राज्य सरकारों को बड़ा राजस्व मिलता है, ऐसे में हर राज्य सरकार इसे खोलना चाहती थी।

शराब की दुकानें खोलने को मंजूरी

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से शर्तों के साथ शराब की दुकानें खोलने को मंजूरी दी गई थी। बीते दिन पंजाब कैबिनेट मंत्रियों और पंजाब के कैबिनेट सचिव के बीच बहस हो गई थी। जिसमें नई आबकारी नीति को लेकर ही विवाद हुआ था, जिसके बाद पूरा निर्णय कैप्टन अमरिंदर सिंह पर छोड़ा गया था।

[ads1]

इस बैठक में पंजाब सरकार के कई मंत्रियों ने शराब की होम डिलीवरी होने को गलत बताया था और इसका असर सरकार की छवि पर पड़ने की चेतावनी दी थी। केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स के मुताबिक, किसी भी शराब की दुकान पर एक वक्त में पांच लोग ही खड़े हो सकते हैं जबकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा।

कोरोना मरीजों का अनशन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *