जालंधर के भाजपा नेता शीतल अंगुराल पर अपहरण और कुकर्म के आरोप, पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज, पढ़ें पूरी FIR

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
भाजपा नेता शीतल अंगुराल और राजन अंगुराल समेत उनके दोस्तों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर पांच में अपहरण, कुकर्म के आरोप के साथ पोस्को एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।

[ads2]

जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता शीतल अंगुराल, राजन अंगुराल व उनके साथियों के खिलाफ करन नामक युवक ने अपहरण कर मारपीट करने, धमकियां देने और कुकर्म करने की शिकायत दी थी। जिसके बाद इस मामले की जांच सीआईए स्टाफ को सौंप दी गई थी। पुलिस ने मामले की पूरी तरह से छानबीन करने के बाद युवा भाजपा नेता शीतल अंगुराल, राजन अंगुराल, जोली, जिम्मी, चिराग, दीपक व अन्य के खिलाफ किडनैपिंग, पोस्को एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस द्वारा एफआईआर के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही भाजपा नेता शीतल अंगुराल को पुलिस ने जुए के मामले में गिरफ्तार किया था। उक्त दोनों भाई हमेशा ही किसी ना किसी मामले को लेकर सुर्ख़ियों में आते रहते हैं। इस संंबंध में शीतल अंगुराल सभी आरोपियों से पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनके मोबाइल नंबर बंद थे।

[ads1]

पढ़ें पूरी एफआईआर

कोरोना मरीजों का अनशन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *