रेलवे ने लोगों को दिया बड़ा झटका, 30 जून तक के सभी टिकट कैंसिल, जाने वजह

Daily Samvad
1 Min Read
train
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने एक नया अपडेट जारी किया है. यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए रेलवे ने 30 जून 2020 या उससे पहले यात्रा करने के लिए बुक किए गए सभी टिकटों को रद्द कर दिया है. 30 जून 2020 तक बुक किए गए सभी टिकटों का रिफंड कर दिया गया है।

[ads2]

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक भारतीय रेलवे ने 30 जून 2020 तक के लिए बुक किए गए सभी टिकटों को कैंसिल कर दिया है. जबकि सभी स्पेशल और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें अपने समयानुसार चलेंगी. रद्द किए गए टिकटों का रीफंड भी कर दिया गया है। गौरतलब है कि रेलवे ने इससे पहले 17 मई तक ट्रेनों के टिकट कैंसिल किए थे. अब 30 जून तक सभी टिकट कैंसिल करने का रेलवे ने ऐलान किया है।

रेलवे ने कहा था कि जल्द ही राजधानी और शताब्दी ट्रेनें शुरू की जाएंगी. ये ट्रेनें 22 मई से चलेंगी और इनमें आगामी 15 मई से बुकिंग शुरू होगी. इनमें आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए ही बुकिंग होगी. फिलहाल ट्रेनों में RAC टिकट नहीं मिलेगी लेकिन वेटिंग टिकट मिलेगी।

[ads1]

कोरोना मरीजों का अनशन, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *