डेली संवाद, जालंधर
अकाली दल के नेता एचएस वालिया ने जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि परगट सिंह लोगों को गुमराह कर रहे हैं। वालिया ने कहा कि परगट सिंह मौकापरस्त नेता है। उन्हें पंजाब की जनता से कोई वास्ता नहीं है।
[ads2]
एचएस वालिया ने कहा है कि 2012 में अकाली दल और 2017 में कांग्रेस से विधायक चुने गए परगट सिंह पिछले 8 साल में जालंधर कैंट के लिए कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं ला सके। परगट सिंह तीन साल बाद सरकार में खामियां निकाल रहे हैं। यही हाल जब वे अकाली दल में थे, तब भी करते थे।