पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू ने कैप्टन पर साधा निशाना, कहा- ‘ब्‍यूरोक्रेट तीसरी उंगली की तरह, कट जाए तो हाथ बेकार’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब में सेक्रेटरी करन अवतार सिंह को लेकर सियासी महाभारत जारी है। कई मंत्री और विधायक चीफ सेक्रेटरी को हटाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंत्रियों-विधायकों से बात कर उन्‍हें शांत कराने की कोशिश की है। अब पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पूरे प्रकरण पर अपनी राय जताकर कांग्रेस की कलह सामने कर दी है। सिद्धू ने कहा कि स्‍वार्थ के चक्‍कर में सरकारी मशीनरी को बर्बाद नहीं करना चाहिए।

[ads2]

अपने यूट्यूब चैनल पर सिद्धू ने एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें वो कहते हैं कि “एक ब्‍यूरोक्रेट हाथ की तीसरी उंगली की तरह होता है। अगर वो उंगली कट जाए तो हाथ बेकार हो जाता है।” उन्‍होंने कहा कि ‘प्रभावी गर्वनेंस के लिए, सरकार चलाने के लिए पूरी मशीनरी का परफेक्‍ट मिक्‍स होना चाहिए।

अपने इलाके का उदाहरण देकर समझाया

सिद्धू ने वीडियो में अपने जिले अमृतसर का उदाहरण दिया। वहां के डिप्‍टी कमिश्‍नर शिव दुलार सिंह की तारीफ करते हुए सिद्धू ने कहा कि “चुने हुए जनप्रतिनिधियों और सारी सरकारी मशीनरी के बीच कम्‍प्‍लीट कोऑर्डिनेशन से आखिरी घर तक राशन पहुंचा। मगर जब मतलब बीच में आ जाता है तो मशीनरी किसी काम की नहीं रहती।”

कैप्टन से अनबन पर दिया था इस्‍तीफा

लोकसभा चुनावों के समय से ही सिद्धू और अमरिंदर के बीच मनमुटाव चल रहा है। अमरिंदर सिंह ने छह जून 2019 को सिद्धू से स्थानीय निकाय और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग वापस ले लिए थे। उन्हें ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग का प्रभार सौंपा गया था। बिना एक भी दिन ऑफिस गए सिद्धू ने पिछले साल जून में अपना इस्‍तीफा राहुल गांधी को सौंप दिया था।

[ads1]

नवजोत सिद्धू का पूरा वीडियो यहां देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *