डेली संवाद, जालंधर
पंजाब सरकार ने कर्फ्यू खत्म कर सूबे में 31 मई तक लॉक डाउन बढ़ा दिया है। इसके बाद जालंधर में रियायतें मिलनी शुरू हो गई है।
[ads2]
जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने आदेश जारी करते हुए जिले में सैलून-बार्बर शॉप और प्राइवेट दफ्तरों को खोलने की अनुमति दे दी है।
इसके साथ ही शहर में रिक्शा, आटो और टैक्सी को भी चलने की इजाजत दी गईं है। आदेश के मुताबिक सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक लोग भी अपने घरों से निकल सकेंगे।
[ads1]