डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में सोमवार को दो कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें एक मरीज कपूरथला और दूसरा होशियारपुर का था, दोनों की मौत हो चुकी है। इससे पहले रविवार को दो एनआरआई सहित तीन पॉजिटिव केस मिले थे। इसी के साथ अब जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 214 हो गई है।
[ads2]
जानकारी के मुताबिक एनआरआइ में से एक 28 साल का युवक गोराया में राधा स्वामी सत्संग घर में बनाए क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा था। दूसरा 45 साल का व्यक्ति विदेश से आने के बाद स्थानीय ओसिस होटल में क्वारंटाइन था। अब दोनों मरीजों को सिविल अस्पताल में शिफ्ट करवाया जाएगा। इनके अलावा पीजीआइ चंडीगढ़ में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीज नरेश चावला के संपर्क में आने वाले किला मोहल्ला निवासी 28 साल के युवक को कोरोना होने की पुष्टि हुई है।
[ads1]
मरीज को सिविल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है। सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. हरिंदर पाल सिंह का कहना है कि रविवार को सिविल अस्पताल से 12 मरीजों की गहन जांच पड़ताल के बाद उन्हें घर में आइसोलेट करने के लिए भेजा गया है। इनमें अमरीक सिंह विद्या देवी, पार्वती, काजल, सुनीता, सौरभ, सुनयना, कुर्लंवदर कौर, जसप्रीत, लक्की तथा राहुल शामिल हैं।