BJP ने पंजाब में 6 प्रमुख मोर्चे की घोषणा की, इन नेताओं को सौंपी गई कमान, सूबे को तीन जोन में बांटा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब भाजपा संगठन को सुदृढ़ता व मजबूती देने के लिए और पार्टी के कार्य में गति लाने के लिए प्रदेश के 33 जिलों को तीन जोनों में बाँट कर प्रदेश के तीनों महामंत्रियों को अतरिक्त 11 जिलों का कार्यभार सौंपा है। जोन नंबर 1 का प्रभारी जीवन गुप्ता को बनाते हुए उन्हें अमृतसर शहरी, अमृतसर देहाती, तरनतारन, बटाला, गुरदासपुर, पठानकोट, मोगा, जगराओं, बरनाला, संगरूर 1, संगरूर 2 का प्रभारी बनाया है।

[ads2]

 

जोन नंबर दो के 11 जिलों में महामंत्री डॉ सुभाष शर्मा को मोहाली, रोपड़, फतेगढ़ साहिब, नवा शहर, कपूरथला, जालंधर उत्तरी, जालंधर दक्षणी, जालंधर शहरी, होशियारपुर, मुकेरिया, खन्ना, के जिले सौंपे है। प्रदेश महामंत्री मलविंदर सिंह कंग को लुधियाना, मानसा, पटियाला नार्थ, पटियाला साउथ, पटियाला शहरी, बठिंडा देहाती, बठिंडा शहरी, फ़िरोज़पुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट का प्रभार सौंपा है।

[ads1]

इसके अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी वरिंदर कौर थादीं, किसान मोर्चा का प्रभारी तरलोचन सिंह गिल, युवा मोर्चा का प्रभारी राजेश हनी, बी सी मोर्चा का प्रभारी एस एस चन्नी और एस सी मोर्चा का प्रभारी राजेश बग्गा को बनाया है। प्रमुख नेताओं को प्रभार सौंपने के घोषणा करते हुए आशा व्यक्त की कि काम के विभाजन से पार्टी के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी और प्रमुख नेता अपने अपने जिलों में पार्टी के प्रचार प्रसार करके संगठन को मजबूती देते हुए पंजाब में पार्टी को बुलंदियों तक ले कर जायेंगे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *