जालंधर के मेयर और यूनियन के बीच फिर ठनी, कमिश्नर के कहने पर कूड़ा उठना शुरू, लेकिन विवाद जारी, पढ़ें ठाकुर क्या बोले

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
कूड़ा गाड़ियों में डीजल की खपत पर निगरानी को लेकर आंदोलनरत हुए मुलाजिमों ने आखिरकार मंगलवार से कूड़ा उठाना शुरू कर दिया है। हालांकि मेयर जगदीश राजा और यूनियन के बीच विवाद अभी ठंडा नहीं पड़ा है। ड्राइवरों ने मंगलवार को नगर निगम कमिश्नर के साथ मीटिंग के बाद काम शुरू कर दिया।

[ads2]

जानकारी के मुताबिक ड्राइवर एंड टेक्निकल वर्कर यूनियन से जुड़े मुलाजिम कूड़े से भरे वाहनों का वजन नहीं करवा रहे हैं। मेयर जगदीश राजा और हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के मेंबर धर्म कांटा पर गाड़ियों का इंतजार करते रहे लेकिन ज्यादातर मुलाजिम वजन करवाने के लिए गाड़ियां लेकर नहीं आए।

सिस्टम में सुधार लाने के लिए मॉनिटरिंग – ठाकुर

उधर, हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन बलराज ठाकुर ने कहा है कि सिस्टम में सुधार लाने के लिए मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद सिर्फ सिस्टम में सुधार लाना है, किसी भी अधिकारी, पार्षद या कमेटी सदस्य ने मुलाजिमों के खिलाफ कोई बात नहीं कही है।

नगर निगम की ड्राइवर एंड टेक्निकल यूनियन के प्रधान देवानंद ने मेयर जगदीश राजा पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में सफाई सेवक, सीवरमैन, ड्राइवर काम कर रहे हैं। शहर की पूरी सफाई की जा रही है लेकिन मेयर ऐसे समय में मुलाजिमों का हौसला बढ़ाने की बजाये काम में रुकावटें पैदा कर रहे हैं।

[ads1]

मेयर बोले- मानीटरिंग जारी रहेगी

मेयर जगदीश राजा ने कहा कि इन वाहनों की निगरानी की जा रही है, जिससे पता लग सके कि पेट्रोल डीजल की खपत क्यों ज्यादा हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ वाहनों की जांच-पड़ताल उन्होंने राजा खुद किया है। इसी बात को लेकर मुलाजिम नाराज हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *