डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में बुधवार को एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई है। सिविल अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव एक महिला की मौत हो गई है। इस महिला को किडनी की गंभीर बीमारी भी और उसका लगातार इलाज चल रहा था। नए मामले के साथ जालंधर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 7 पहुंच गई है।
[ads2]
जानकारी के मुताबिक जालंधर जिले में तीन नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। आदमपुर के गांव डामुंडा में 26 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। आरपीएफ का एक जवान भी संक्रमित पाया गया है। उसे लुधियाना में भर्ती किया गया है। इसी के साथ जालंधर जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 217 पहुंच गया है।