देश में कोरोना वायरस के केस 1.12 लाख पार, पिछले 24 घंटे में 5,609 नए मामले और 132 मौतें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। भारत में भी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अब चक लॉकडाउउन के चार फेज लागू किए जा चुके हैं, मगर इसकी रफ्तार अब भी तेज ही है। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या एक लाख पार कर चुकी है और दुनियाभर में यह 11वें स्थान पर आ चुका है।

[ads2]

वीरवार के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के 112359 मामले सामने आ चुके हैं और 3435 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दुनियाभर की बात करें तो कोरोना के मामलों का आंकड़ा 50 लाख पार कर चुका है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,609 नए केस आए हैं और 132 मौतें हुई हैं।

मरीजों की संख्या बढ़कर 112359 हो गई

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 112359 हो गई है और कोविड-19 से अब तक 3435 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 5,609 नए मरीज मिले हैं और 132 मौतें दर्ज की गई हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1561 लोगों की मौत हुई है।

वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 5,082,661 हो चुकी है और इस महामारी से अब तक 329,294 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 92,387 की मौत हो चुकी है, जो पूरी दुनिया में किसी देश के लिए सबसे अधिक है।

चीन पर हत्याओं को अंजाम देने का बड़ा आरोप

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में जारी है और अमेरिका अब तक इससे सबसे अधिक तबाह हुआ है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर से चीन पर हमला बोला है। डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर दुनियाभर में कोरोना वायरस को फैलाने और बड़े पैमाने पर हत्याओं को अंजाम देने का बड़ा आरोप लगाया है। बता दें कि अमेरिका में 91 हजार से अधिक लोगों की कोविड-19 से मौत हो चुकी है।

[ads1]

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘चीन में कुछ सनकी (सिरफिरे) बयान जारी कर कोरोना वायरस के लिए अन्य लोगों को दोष दे रहे हैं, जबकि चीन की नाकामी ने दुनियाभर में हत्याओं को अंजाम दिया। यह चीन की अक्षमता के अलावा और कुछ नहीं है।’



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *