पत्रकार पर हमला : dailysamvad.com पर खबर चलने के बाद DGP पंजाब ने जालंधर पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के भोगपुर में पीटीसी के पत्रकार को किडनैप करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में डीजीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। डेली संवाद वेबसाइट पर न्यूज फ्लैश होने के बाद पंजाब पुलिस ने इसे ट्वीट कर पुलिस कमिश्नर जालंधर से कार्ऱवाई के आदेश दिए हैं।

[ads2]

जालंधर के भोगपुर के गांव भटनूरा में कांग्रेसी सरपंच सरबजीत सिंह के साथियों ने पीटीसी न्यूज़ के पत्रकार हुसन लाल को अगवा कर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। पत्रकार किसी तरह से अपनी जान बचा कर उनके चुंगल से भाग निकला। घायलावस्था में अस्पताल में पहुंचा। जहां उसका इलाज चल रहा है। ये खबर आज सुबह ही डेली संवाद पर प्रकाशित की गई थी।

खबर प्रकाशित होने के बाद ट्वीटर पर पंजाब पुलिस ने इसे रिट्वीट करते हुए जालंधर के पुलिस कमिश्नर से जांच औऱ रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि पत्रकार को एक रिपोर्ट चलाने के कारण मारापीटा गया है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेसी नेता के साथियों ने जालंधर में पत्रकार को किडनैप कर जान से मारने की कोशिश की

[ads1]

पार्षदों के खिलाफ नारेबाजी, बहिष्कार



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *