चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-63 फ्लैट में एक महिला मित्र से मिलने गए करनाल के एक भाजपा नेता गिरकर घायल हो गए। भाजपा नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया को घायल अवस्था में पहले पीजीआइ और फिर देर रात फोर्टिज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
[ads2]
जानकारी अनुसार सेक्टर-63 स्थित फ्लैट में किसी ऑफिशियल काम से महिला मित्र से मिलने आए हरियाणा बीजेपी नेता दूसरी मंजिल से नीचे गिर गए। सूचना पाकर पहुंची पीसीआर ने तुरंत उन्हें पीजीआइ में भर्ती करवाया। चंद्रप्रकाश कथूरिया के पैर में चोट लगी दिख रही है। पीजीआइ में भाजपा नेता के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। हालांकि बाद में उन्हें फोर्टिस में शिफ्ट कर दिया गया।
चंद्रप्रकाश महिला मित्र से मिलने गए
पुलिस के आला अधिकारी सहित थाना पुलिस उन्हें अनफिट बताकर अधिकारिक तौर पर बयान दर्ज करने से पहले कुछ भी जानकारी देने से बचते रहे। इसके अनुसार सेक्टर-63 के फ्लैट 2214 से गिरकर घायल हुए चंद्रप्रकाश पंचकूला के सेक्टर-13 के मकान नंबर 1162 निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार चंद्रप्रकाश महिला मित्र से मिलने गए थे, तभी किसी ने घर की घंटी बजा दी। जिसके बाद चंद्रप्रकाश फ्लैट की बालकनी से कपड़े का रोल बनाकर उतरने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान उनकी दूसरी मंजिल से गिरने से गंभीर चोट आ गई। पीसीआर ने उन्हें तुरंत पीजीआइ में भर्ती करवाया।
[ads1]
व्यक्ति की पहचान पंचकूला निवासी चंद्रप्रकाश कथूरिया के तौर पर हुई है। वह हरियाणा भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं। भाजपा नेता होने के कारण चंडीगढ़ पुलिस के आला अफसर भी इस मामले में कुछ भी बोलने से साफ इन्कार कर रहे हैं।
आवारा जानवर पकड़ने को खुद सड़कों पर उतरे मेयर
https://youtu.be/pbECrl27fm4