हॉकी स्टार पद्म श्री बलबीर सिंह सीनियर का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टार और पद्म श्री बलबीर सिंह सीनियर का आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज स्थानीय विद्युत श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मानों के साथ किया गया। चिता को अग्नि उनके पोते कबीर सिंह द्वारा दी गई, जबकि इस मौके पर बलबीर सिंह सीनियर की बेटी सुशबीर कौर भी उपस्थित थीं।

[ads2]

यह प्रगटावा करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से देह पर माल्यार्पण की। पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने हथियार उलटे करके और हवा में फायर करके इस महान हॉकी स्टार को सत्कार भेंट किया।

परगट सिंह और परमिन्दर सिंह ढींडसा ने फूल चढ़ाए

इस दौरान विधायक और ओलम्पियन परगट सिंह और परमिन्दर सिंह ढींडसा ने भी फूल मालाएं भेंट कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धाँजलि भेंट की। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक की तरफ से चंडीगढ़ के ए.डी.सी. सचिन राणा ने फूल-मालाएं भेंट की।  हॉकी इंडिया, पंजाब ओलम्पिक एसोसिएशन और हॉकी पंजाब के नुमायंदों ने भी फूल-मालाएं चढ़ा कर सत्कार भेंट किया।

इस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए राणा सोढी ने कहा कि मोहाली के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नाम बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर रखा जाएगा, जिसका औपचारिक तौर पर उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह उचित समय आने पर करेंगे।

अंतिम संस्कार के मौके पर उनको सत्कार भेंट करने के लिए प्रमुख सचिव हुसन लाल, डायरैक्टर खेल संजय पोपली, मोहाली के डिप्टी कमिश्नर गिरिश दयालन, नगर निगम चंडीगढ़ के कमिश्नर और सचिव खेल यू.टी. के.के. यादव, डायरैक्टर खेल यू.टी. तेजवीर सैनी और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के अलावा पारिवारिक सदस्य, दोस्त और प्रशंसकों ने इस हॉकी स्टार को नम आँखों के साथ अंतिम विदाई दी।

[ads1]

आवारा जानवर पकड़ने को खुद सड़कों पर उतरे मेयर



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *